खानपुर: चलेट गाँव में ट्रांसफार्मर पर आकाशीय बिजली गिरने से 13 मवेशियों और एक कुत्ते की हुई दर्दनाक मौत
पनवाड़ क्षेत्र के चलेट गाँव मे देर रात ट्रांसफार्मर पर आकाशीय बिजली गिरने से 13 मवेशियों सहित 1 कुत्ते की दर्दनाक मौत हो गई। ग्रामीणों ने आज मंगलवार को सुबह 11:30 बजे के लगभग बताया कि पातालेश्वर महादेव मंदिर के पास लगे विद्युत ट्रांसफार्मर पर आकाशीय बिजली गिरने से 11 केवी विद्युत लाइन का करंट क्षेत्र में फैल गया आधा दर्जन से अधिक मकान में भी करंट फैल गया।