समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष अब्दुल कलाम के नेतृत्व में सपाइयों ने डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम आलोक कुमार को सौंपा। साथ ही मलोरना गांव में किसानों की जमीन पर आवास विकास कॉलोनी बनाए जाने का विरोध किया।