सैदपुर: रीलबाजी के लिए रेलवे स्टेशन पर खड़े इंजन में अर्धनग्न होकर लोको पायलट की सीट पर बैठ गया युवक, वीडियो हुआ वायरल
रील बनाने के लिए सैदपुर भितरी रेलवे स्टेशन पर खड़े रेल इंजन के केबिन में घुसकर लोको पायलट की सीट पर बैठे युवक का एक सनसनीखेज वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हैरान कर देने वाले युवक के इस दुस्साहसिक कारनामे का वीडियो सामने आने के बाद रेलवे परिसर की सुरक्षा व्यवस्था और प्रतिबंधित क्षेत्रों में अनधिकृत पहुँच को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।