बरेली: दुर्गा नगर में मामूली कहासुनी के बाद भतीजे ने बुआ को गोली मार कर किया घायल
बारादरी थाना क्षेत्र के दुर्गा नगर में मामूली कहासुनी के बाद भतीजे ने बुआ को गोली मार कर घायल कर दिया। तत्काल पुलिस ने मामले में संज्ञान लेते हुए घायल महिला को इलाज के लिए बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। जहां उसकी हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है।