बरेली: किला थाना क्षेत्र के सीएनजी पंट्रोल पंप के दबंगों ने व्यक्ति को जमकर बेरहमी से पीटा वीडियो हुआ वायरल
किला थाना क्षेत्र के सीएनजी पेट्रोल पंप के सामने दबंगों ने एक व्यक्ति की जमकर पिटाई कर दी । जिसकी शिकायत उसने थाना पुलिस से की है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले में कार्यवाही की बात कह रही है। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है।