गाज़ियाबाद: सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन डीएम इन्द्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में राजनगर स्थित जिला मुख्यालय पर हुआ
राजनगर स्थित जिला मुख्यालय पर शुक्रवार को डीएम इन्द्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में डीएम ने सभी को सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए निर्देशित किया। बैठक में डीएम ने ब्लैक स्पॉट को चिन्हित करने और ऐसी जगह जहां दुर्घटना ज्यादा होती हो, वहां पर बोर्ड लगाने के निर्देश दिए, जिससे दुर्घटनाओं में कमी आये।