सीतापुर: जिलाधिकारी ने कंपोजिट विद्यालय गद्दीपुर का औचक निरीक्षण किया, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
सीतापुर के जिलाधिकारी राजा गणपति आर ने बुधवार को खैराबाद इलाके के गद्दीपुर कंपोजिट विद्यालय का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति रजिस्टर एवं साफ सफाई की व्यवस्थाओं का हाल जाना साथ में लापरवाही मिलने पर कर्मचारियों के वेतन रोकने और नोटिस जारी करने के निर्देश भी जारी किए गए निरीक्षण के दौरान विद्यालय में हड़कंप मचा हुआ था।