दतिया में हार्वेस्टर मशीन के नाम पर श्रीराम फाइनेंस कंपनी से 15. 50 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। न्यायालय के आदेश पर थाना सिविल लाइन पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचना और आपराधिक षड्यंत्र के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड की शिकायत पर मजिस्ट्रेट देवेश मिश्रा ने FIR का आदेश जारी किया।