जौनपुर: कलेक्ट्रेट परिसर से मतदाता जागरूकता एक्सप्रेस वैन को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना किया
आगामी लोकसभा चुनाव में जनपद में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा भेजी गई मतदाता जागरूकता एक्सप्रेस वैन ने आज भ्रमण कर लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक व प्रेरित किया अपर जिलाधिकारी राम अक्षयबर चौहान ने कलेक्ट्रेट परिसर से शुक्रवार को मतदाता जागरूकता एक्सप्रेस वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिसका जगह जगह लोगों ने स्वागत किया।