कौंच: तिलक नगर कोंच नगर में किशोर पर हमला, पथराव और मारपीट का आरोप, किशोर घायल, पुलिस से की गई शिकायत
Konch, Jalaun | Apr 24, 2026 कोंच कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार देर रात किशोर पर हमला और पथराव का मामला सामने आया है, पीड़ित मनीष के अनुसार, उनके बेटे अदन को तिलक नगर स्थित बाबा मंदिर के पास कुछ लोगों ने रोककर गाली-गलौज की और विरोध करने पर उस पर पथराव कर दिया, हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, पीड़ित परिवार ने गुरुवार देर रात 11 बजे शिकायत कर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।