उज्जैन उत्कृष्ट विद्यालय में भारी हंगामा: शिक्षकों पर मारपीट का आरोप, ABVP के प्रदर्शन के बाद इंटर्न शिक्षिका निष्कासित 🏫✊
उज्जैन के नीलगंगा थाना क्षेत्र स्थित उत्कृष्ट विद्यालय में शनिवार को छात्रों और शिक्षकों के बीच विवाद के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। 12वीं कक्षा के छात्रों का आरोप है कि एक महिला इंटर्न शिक्षिका ने उन पर अंग्रेजी बोलने का दबाव बनाया और अपशब्द कहे। विवाद बढ़ने पर शिक्षक रवि पंड्या ने एक छात्र की कथित तौर पर पिटाई कर दी और उसकी शर्ट फाड़ दी।
वहीं, शिक्षिका का पक्ष है कि कुछ छात्र क्लास में शोर मचा रहे थे और मना करने पर अश्लील कमेंट्स कर वीडियो बनाने लगे, जिसके बाद विवाद हुआ। इस घटना के विरोध में छात्रों और ABVP कार्यकर्ताओं ने करीब 3 घंटे तक स्कूल के बाहर चक्काजाम और नारेबाजी की। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में प्रदर्शन के बाद स्कूल प्रशासन को झुकना पड़ा। प्रिंसिपल विभा शर्मा ने इंटर्न शिक्षिका को तत्काल प्रभाव से हटाने क�