मवाना: मवाना नगर पालिका में सफाई कर्मचारियों ने अभद्रता को लेकर किया धरना प्रदर्शन, मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग
Mawana, Meerut | Apr 6, 2026 सोमवार को दोपहर 2:00 बजे मवाना नगर पालिका में सफाई कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन हुआ इस दौरान नगर पालिका कर्मचारियों ने मांग रखी की नगर पालिका में की गई अभद्रता के साथ-साथ सरकारी कार्यों में बाधा डालने के मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी अभी तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई है। इस दौरान कर्मचारियों ने कार्रवाई की मांग रखी।