इकौना: सीएचसी इकौना में तैनात आशा संगिनी की मृत्यु होने पर स्वास्थ्य कर्मियों ने शोक सभा आयोजित कर रखा दो मिनट का मौन
इकौना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात धर्मपुर बेलकर की आशा निरंजनी देवी पत्नी राधेश्याम 46 वर्ष की बीमारी के चलते मंगलवार को मृत्यु हो गई । मृत्यु की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग इकौना के चिकित्सक ,वार्ड ब्वाय, फार्मासिस्ट, एएनएम, आशा सहित सभी स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा मंगलवार को लगभग 3:40मिनट पर अस्पताल में शोक सभा आयोजित की गई।