इकौना: इकौना में BJP विधायक राम फेरन पांडेय ने सपा बसपा व कांग्रेस के 78 कार्यकर्ताओं को दिलाई BJP की सदस्यता
भाजपा विधायक राम फेरन पांडे ने इकौना आवास पर मंगलवार लगभग 1:30 पर करीब 78 लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई। यह सभी लोग सपा बसपा और कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं। सभी का कहना था कि मोदी और योगी की जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर इन सभी ने भाजपा की सदस्यता ली है।