इकौना: जेतवन इंटर कॉलेज के पास साइकिल सवार को चार पहिया वाहन ने मारी टक्कर हुआ घायल
नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र के कटरा बाजार निवासी पृथ्वी पाल विश्वकर्मा मजदूरी करने के लिए वोडाझार जा रहे थे जेतवन इंटर कॉलेज के पास चार पहिया वाहन ने ठोकर मार दी, जिससे पृथ्वी पाल विश्वकर्मा घायल हो गए, आसपास के लोगों ने एंबुलेंस से इकौना के सीएससी में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल बहराइच रेफर कर दिया है।