इकौना: कैलाशपुर गाँव के पास कुत्ते से टकराकर बाइक सवार पति पत्नी हुए घायल
इकौना थाना क्षेत्र के कैलाशपुर गाँव के पास टेढ़वा जगरावलगढ़ी निवासी आलोक शर्मा पुत्र बुझारत शर्मा रविवार को अपनी पत्नी व बच्चों को बाइक से लेकर इकौना बाजार आ रहे थे । कैलाशपुर गांव में पहुंचते ही अचानक सामने कुत्ता आ गया और बाइक कुत्ते से टकरा गई। जिसके बाद बाइक सड़क पर गिर गई और पति पत्नी दोनों घायल हो गए।