बहराइच: स्टेडियम के पास घायल अवस्था में मिला युवक, अस्पताल में उपचार जारी
जिले के स्टेडियम के पास घायल अवस्था में ऑटो चालक मिला। जिसे 108 की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल युवक द्वारा बताया गया कि वह ऑटो चलाने का काम करता है। और सवारी छोड़कर वापस आ रहा था। तभी वह घायल हो गया। वह कैसे घायल हुआ इसकी जानकारी उसे नहीं है। वहीं युवक का इलाज अस्पताल में चल रहा है।