महोबा: शिवसेना शिंदे गुट ने निजी स्कूलों की मनमानी फीस और महंगी किताबों के खिलाफ किया विरोध, सीएम को भेजा ज्ञापन
Mahoba, Mahoba | Apr 5, 2026 निजी स्कूलों की मनमानी फीस और महंगी किताबों के खिलाफ शिवसेना शिंदे गुट ने विरोध जताया। जिला प्रमुख प्रदीप पाण्डेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। आरोप है कि स्कूल तय फीस से अधिक वसूली कर अभिभावकों पर बोझ डाल रहे हैं। संगठन ने जांच कर कड़ी कार्रवाई और निगरानी समिति गठन की मांग की।