बिंदकी: कंशमीरी गांव में घरेलू विवाद के चलते नव विवाहिता ने खाया जहरीला पदार्थ, इलाज के दौरान हुई मौत
फतेहपुर जनपद के बकेवर थाना क्षेत्र के कंशमीरी गांव में घरेलू विवाद के चलते शनिवार तथा रविवार की मध्य रात को नव विवाहिता रानी उम्र 20 वर्ष पत्नी राहुल ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इलाज के लिए सीएचसी बिंदकी में भर्ती कराया गया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार बाद रेफर कर दिया। रविवार की सुबह 6बजे कानपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला का मायका जोनिहा कस्बा है।