गया टाउन सीडी ब्लॉक: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को मारी जबरदस्त टक्कर, बाइक सवार युवक का पैर कटकर डिवाइडर की ग्रिल में टंगा
गयाजी शहर के विष्णुपद थाना क्षेत्र अंतर्गत बाईपास फल्गु पुल के समीप स्थित हनुमान मंदिर के पास आज एक बड़ा सड़क हादसा हो गया।एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी।जिसमें बाइक चला रहा युवक का पैर कटकर सड़क के बीचोंबीच डिवाइडर में टंग गया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है। इसकी जानकारी आज दिनांक 13 जून शनिवार की शाम 5 बजे दी गई है।