उरई: आटा थाना क्षेत्र के दंपति ने कुछ लोगों पर बंधक बनाकर मारपीट करने का आरोप लगाया, पुलिस अधीक्षक से की शिकायत
Orai, Jalaun | May 23, 2026 शनिवार की दोपहर 1:00 बजे उरई के पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जानकारी प्राप्त हुई जहां पर दंपती ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि कुछ लोगों ने दंपति को बंधक बनाकर बुरी तरह मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी दी वहीं पुलिस ने कोई कड़ी कार्रवाई नहीं की जिसके चलते दंपति ने पुलिस अधीक्षक से मामले की शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगाई