जमुई: पोकहरा गांव में वज्रपात से टोला सेवक की हुई मौत, पत्नी झुलसकर गंभीर, डॉक्टर ने किया देवघर रेफर
Jamui, Jamui | Aug 2, 2026 पोकहरा गांव में वज्रपात से टोला सेवक प्रकाश तुरी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गुड़िया देवी बुरी तरह झुलस गई। इसके बाद गंभीर अवस्था में गुड़िया देवी को स्वास्थ्य केंद्र चकाई से बेहतर इलाज के लिए देवघर ले जाया गया। जबकि पुलिस द्वारा मृतक टोला सेवक का रविवार की शाम 5:00 बजे सदर अस्पताल मेंपोस्टमार्टम कराया गया और शव को परिजन के हवाले कर दिया गया