कालपी: कदौरा थाना पुलिस की बड़ी सफलता, बबीना-कठपुरवा तिराहे से शातिर बाइक चोर गिरफ्तार, चोरी की पैशन प्रो बाइक बरामद
Kalpi, Jalaun | Jun 7, 2026 कदौरा थाना पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक युवक को चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार करते हुए रविवार दोपहर 4:30 बजे जानकारी दी है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बबीना-कठपुरवा तिराहे से बिलाल उर्फ साहिल पुत्र अकील, निवासी गाड़ीखाना, कदौरा को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से चोरी की गई पैशन प्रो बाइक (UP 92 U 2773) बरामद हुई है।