पूर्णिया पूर्व: दीवानगंज में वीर शहीद संजीत सहनी का मनाया गया 23वां शहादत दिवस, सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन
पूर्णिया पूर्व प्रखंड अंतर्गत दीवानगंज स्थित शहीद संजीत सहनी के स्मारक में गुरुवार को संजीत सहनी की 23वीं शहादत दिवस मनाई गई। जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए। बताते चलें कि शहीद संजीत सहनी भारतीय सेना में आर्टिलरी यूनिट के 282 मेडीएम रेजिमेंट में सिपाही के पद पर देश की सेवा कर रहे थे। वे भारतीय सेना 23 अक्टूबर 1997 में ज्वाइन किये थे।