पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया भट्ठा बाजार में यौन शोषण के आरोपी के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार
पूर्णिया के सहायक खजांची थाना की पुलिस ने यौन शोषण के मामले में फरार चल रहे आरोपी के घर इश्तेहार चिपकाया है। साथ ही माइकिंग कर चेतावनी दी गई है कि आरोपी युवक के सरेंडर नहीं करने की स्थिति में आगे कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। मामला सहायक खजांची थाना थाना क्षेत्र के चित्रवाणी भट्टा बाजार इलाके की है।