कौंच: सदूपुरा गांव में दीवार तोड़कर नया दरवाजा बनाने के विवाद ने पकड़ा तूल, ग्रामीण ने एसडीएम से लगाई गुहार
Konch, Jalaun | Jun 4, 2026 कोंच क्षेत्र के ग्राम सदूपुरा निवासी हाकिम सिंह ने गुरुवार दोपहर 12 बजे एसडीएम को पत्र देकर पड़ोसी हरीगोविन्द पर आम रास्ते से सटी दीवार तोड़कर नया दरवाजा बनाने की कोशिश का आरोप लगाया है। शिकायत में कहा गया है कि छह फीट चौड़े रास्ते से वर्षों से आवागमन होता है और नया दरवाजा बनने से रास्ता बाधित हो सकता है। प्रार्थी ने धमकी दिए जाने का भी आरोप लगाया है।