शाहजहांपुर: स्कूल वाहन पूरी तरह सुरक्षित हों, तभी बच्चों को बैठाएं; एआरटीओ ने स्कूल प्रबंधकों और अभिभावकों से की अपील
शाहजहांपुर। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए परिवहन विभाग ने जिले में 'मिशन सेफ स्कूल व्हीकल अभियान' शुरू कर दिया है। अभियान के संबंध में जानकारी देते हुए एआरटीओ प्रशासन सर्वेश कुमार सिंह ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और उनकी सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।