समस्तीपुर: समस्तीपुर में महिला आरक्षण विधेयक पर भाजपा का विरोध, काली पट्टी बांधकर निकाला मार्च
समस्तीपुरः लोकसभा में महिला आरक्षण संशोधन विधेयक पारित नहीं होने के विरोध में भाजपा जिला उत्तरी क्षेत्र के युवा मोर्चा एवं महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जिला मुख्यालय में आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया। पटेल मैदान गोलंबर के समीप से शुरू हुए प्रतिरोध मार्च में कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर बैनर-पोस्टर के साथ शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण किया।