कठूमर: अलवर: टहला में 5 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार; महापंचायत में उबाल
Kathumar, Alwar | Jun 26, 2026 अलवर के टहला थाना क्षेत्र में 5 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म के मुख्य आरोपी राहुल मीणा, निवासी बसवा दौसा, को पुलिस ने जयपुर से गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद क्षेत्र में जबरदस्त आक्रोश है। दांता खोह में महापंचायत शुरू हुई, जिसमें पीड़िता को न्याय और आरोपी को कड़ी सजा की मांग उठी है।