पिछोर: विधायक के निज सचिव ने जनसेवा कार्यालय में की जनसुनवाई, मौके पर ही समस्याओं का समाधान किया
पिछोर नगर स्थित रेस्ट हाउस जनसेवा कार्यालय पर जनसुनवाई का आयोजन किया गया। भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी के निर्देश पर उनके निज सचिव एवं भतीजे राजेश लोधी ने आमजन की समस्याएं सुनीं और त्वरित निराकरण कराया।जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे जनसेवा कार्यालय पर जनसुनवाई शुरू हुई। क्षेत्रीय ग्रामीण लोगों की समस्याओं का समाधान कराया।