जहानाबाद: जहानाबाद स्टेशन पर ट्रेन से दबकर एक युवक की मौत, शव निकालने में हुई कड़ी मशक्कत
जहानाबाद स्टेशन पर ट्रेन चढ़ने के दौरान प्लेटफार्म के नीचे चले जाने से एक युवक की ट्रेन से दबकर दर्दनाक मौत हो गई। जिसके बाद काफी देर तक ट्रेन रुकी रही और काफी मशक्कत के बाद मृतक युवक के शव को प्लेटफार्म से बाहर निकला गया। मृतक जहानाबाद के काको प्रखंड के रानीपुर गांव निवासी राज कुमार साव का पुत्र पियूष कुमार था जो पटना में पढ़ाई करते था।