जहानाबाद: मुकीमपुर में ज़मीनी विवाद में महिला पर ट्रैक्टर चढ़ा, मौके पर मौत
मामला हुलासगंज थाना क्षेत्र के मुकीमपुर गांव का है। जहां की ट्रैक्टर से दब कर एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। परिजनों में बताया कि गोतीया पक्ष के लोगों से जमीन का विवाद पिछले तीन-चार दिनों से चला रहा था और रविवार की शाम महिला सूरजमनी देवी रास्ते से जा रही थी तभी उनके ऊपर में आरोपियों के द्वारा ट्रैक्टर चढ़ा दिया गया जिससे कि उनकी घटनास्थल पर मौत हो गई।