जहानाबाद: सत्संग नगर में नाली का पानी गिराने के विवाद को लेकर फौजी की पत्नी के साथ हुई मारपीट
जहानाबाद के सत्संग नगर में नाली का पानी गिराने के विवाद को लेकर एक महिला को उनके पड़ोसी ने मारपीट कर घायल कर दिया। घायल महिला प्रयंका कुमारी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां इलाज जारी है। इस संबंध में पीड़ित महिला सोमवार दिन में करीब 11 बजे जानकारी देते हुए बताया की मैं अपने घर के बाहर अपने बच्चे को लेकर बैठी थी तभी घटना को अंजाम दिया गया।