जहानाबाद: शराब बिक्री मामले में उत्पाद विभाग की टीम ने विभिन्न जगहों से 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार
जिले के पुलिस कप्तान अरबिंद प्रताप सिंह के शराब के मामले में सख्ती बरते जाने के आदेश के आलोक में उत्पाद विभाग की टीम ने जिले के विभिन्न जगहों से शराब बेचने के मामले में कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसे सोमवार दिन में करीब 11 बजे जहानाबाद सदर अस्पताल में लाया गया जहां से मेडिकल जांच कराने के बाद काको स्थित मंडल कारा में भेज दिया गया।