महरौनी: महरौनी के पाली तालाब के पास खंभे और ट्रांसफार्मर लेकर जा रहा ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर पलटा, लगा जाम
महरौनी के पाली तालाब के पास खंभे एवं ट्रांसफार्मर लेकर जा रहा ट्रैक्टर ट्राली मंगलवार रात्रि के समय अचानक असंतुलित होकर पलट गया। जिसके चलते ट्रैक्टर चालक को चोटें आई थी। जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया था। वही ट्रैक्टर पलटने से सड़क पर जाम की स्थिति पैदा हो गई।