गुन्नौर: राजघाट गंगा घाट पर गंगा स्नान करने आए युवक ने रेलवे पुल से गंगा में लगाई छलांग, पुलिस और गोताखोर तलाश में जुटे
धनारी थाना क्षेत्र के गांव भकरौली निवासी अरविंद हरियाणा में रहकर मेहनत मजदूरी करता था और अपने परिवार का पालन पोषण करता था। गुरुवार शाम करीब 6 बजे अरविंद अपने भाई अमित के साथ राजघाट गंगा घाट पर पहुंचे थे। अरविंद ने अपने भाई अमित को घाट पर बैठा दिया और कहा कि वह पुल पर जाकर वीडियो बनाएगा और फोटो खींचेगा इसी बहाने वह रेलवे पुल पर चढ़ गया ।