चांदवा: चंदवा में कंपनी के वादा खिलाफी के खिलाफ मेन पॉवर कर्मियों का प्रदर्शन
चंदवा प्रखंड के बाना-चकला स्थित अभिजीत पावर प्लांट का संचालन अपने अधीन लेने वाली ओए एस पीएल प्रबंधन के खिलाफ मेन पावर कर्मियों ने शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मियों ने प्रबंधन पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए प्रबंधन कार्यालय के समक्ष विरोध जताया।