नवाबगंज: प्यारेपुर सरैय्या स्थित डिवाइन धनवन्तरी हॉस्पिटल में हार्ट क्लिनिक की शुरुआत, मरीजों को मिलेगी राहत
बाराबंकी के डिवाइन धनवन्तरी हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेंटर प्यारेपुर सरैंया में शनिवार को हृदय रोग (हार्ट क्लिनिक) सेवाओं का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर शनिवार करीब 2:30 बजे आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अस्पताल द्वारा उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी दी गई।