बांका: जगन्नाथपुर गांव में मीटर रिचार्ज नहीं होने से एक सप्ताह से बंद नल-जल योजना, पानी के लिए भटक रहे ग्रामीण
Banka, Banka | Jun 27, 2026 भवानीपुर-कठौन पंचायत के जगन्नाथपुर गांव के वार्ड संख्या 3 और 4 में बिजली मीटर का रिचार्ज नहीं होने के कारण पिछले करीब एक सप्ताह से मुख्यमंत्री नल-जल योजना पूरी तरह ठप पड़ी है। योजना बंद रहने से दोनों वार्डों के सैकड़ों ग्रामीणों के सामने पेयजल का गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। शनिवार की सुबह 10:00 बजे ग्रामीणों ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से नल जल बंद है।