शाहपुर: नाली निर्माण में बाधा बने अतिक्रमण पर नगर परिषद का बुलडोजर चलेगा, प्रभारी सीएमओ कारुसिंग उइके ने दी चेतावनी
Shahpur, Betul | May 9, 2026 शाहपुर नगर परिषद क्षेत्र में जल्द ही नाली निर्माण कार्य शुरू किया जाना है, जिसके चलते नगर परिषद प्रशासन अब अतिक्रमण हटाने की तैयारी में जुट गया है। नगर परिषद के प्रभारी सीएमओ कारुसिंग उइके ने स्पष्ट रूप से कहा है कि जिन लोगों द्वारा शासकीय भूमि, सड़क किनारे अथवा नाली निर्माण स्थल पर अतिक्रमण किया गया है, उन्हें नोटिस जारी किए जा रहे हैं और समय रहते अतिक्रमण