सरदारशहर: चूरू: सरदारशहर मंदिर से चोरी हुए 1.3 किलो चांदी के 11 छत्र बरामद, 2 गिरफ्तार
चूरू पुलिस ने सरदारशहर के डूकी बालाजी मंदिर से सोना-चांदी के छत्र चोरी की वारदात का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने गंगानगर जिले के अजय कुमार (25) और जीतराम (25) को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 1 किलो 300 ग्राम वजनी चांदी के 11 छत्र, 2 बड़े और 9 छोटे, बरामद किए हैं।