बासोदा: बरेठ रोड पर शराब के नशे में दो आरोपियों ने व्यापारी के साथ की मारपीट
मंगलवार दोपहर करीब 2:00 बजे बासौदा के बरेठ रोड पर शराब के नशे में दो आरोपियों द्वारा एक व्यापारी के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है बताया जा रहा है कि आरोपियों ने शराब के नशे में व्यापारी के साथ मारपीट की और दुकान में रखे पैसे छीन लिए उक्त मामले की शिकायत व्यापारी ने बासौदा शहर थाने में की है व्यापारी की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है