हज़ारीबाग: हजारीबाग प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संभाला पदभार, पहली बैठक में लिए कई अहम निर्णय
हजारीबाग प्रेस क्लब के चुनाव सम्पन्न होने के बाद रविवार दोपहर दो बजे नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने विधिवत पदभार ग्रहण किया। इसके बाद ट्रस्टी, पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन को मजबूत बनाने और पत्रकार हित में कार्य करने पर सकारात्मक चर्चा हुई।