बीना: किसानों को ट्रेन से उतारने पर बीना रेलवे स्टेशन छावनी बना, नर्मदापुरम व इटारसी स्टेशन पर भी उतरे किसान
Bina, Sagar | Nov 19, 2025 बिना में बड़ी तादाद में पहुंची पुलिस को देख मंगलवार को चर्चाएं बनी रही।जिसको लेकर शहर में कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे।वही रात में बीना रेलवे स्टेशन पहुंची पुलिस के बाद रेलवे स्टेशन छावनी में तब्दील हो गया।जहां पर पुलिस के द्वारा आंदोलन करने तमिलनाडु से दिल्ली जा रहे किसानों को उतरने की तैयारी थी।लेकिन नर्मदा पुरम और इटारसी में पहले ही किसानों को उतार लिया।