शाहबाद: सहायक पुलिस अधीक्षक ने बताया, पुलिस द्वारा गिरफ्तार बदमाश पर 19 मुकदमे दर्ज हैं
कुरसेली रोड से मुठभेड़ में गोली मारकर गिरफ्तार किए गए बदमाश विकास के ऊपर 19 मामले दर्ज हैं। यह जानकारी सहायक पुलिस अधीक्षक आलोक राज नारायण ने सोमवार को पूर्वाहन 11:30 बजे दी। उन्होंने बताया गिरफ्तार किए गए विकास के पास से एक 315 बोर का तमंचा 2 जीवित कारतूस एवं दो कारतूस के खोखे बरामद हुए हैं। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।