शाहबाद: कुरसेली रोड पर पुलिस ने घेराबंदी करके मुठभेड़ में ₹25000 के इनामिया को पकड़ा, पैर में लगी गोली
शाहाबाद और पाली पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए एक मुठभेड़ के दौरान कुरसेली मोड पर एक 25000 के इनामियां बदमाश को मुठभेड़ में पैर में गोली मार कर गिरफ्तार करने में सफलता पाई है । पकड़े गए बदमाश पर विभिन्न थाना क्षेत्र में अपराधिक मामले दर्ज हैं। सोमवार को सुबह तीन बजे मुठभेड़ हुई।