शाहबाद: महमंद में आरा मशीन के बाइक सवार ने बालक को टक्कर मारी, पैर टूटा, जिला अस्पताल रेफर
शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के महमंद मोहल्ले में आरा मशीन के पास एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने एक 11 वर्षीय बालक के टक्कर मार दी जिससे बालक का पैर टूट गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला महमंद निवासी सैफ 11 वर्ष पुत्र परवेज बाइक की टक्कर से घायल हुआ है।