कायमगंज: गांव खलवारा निवासी पूर्व सैनिक ने रिवाल्वर से खुद को मारी गोली, दिल्ली में इलाज के दौरान हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
मेरापुर के गांव खलवारा निवासी पूर्व सैनिक जयद्वथ यादव ने 27 मई शाम को रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया था।जिसमें पूर्व सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गए थे।परिजन उन्हें दिल्ली में निजी अस्पताल में ले गए थे।जहां पर उनका इलाज चल रहा था।इलाज के दौरान शनिवार शाम को मौत हो गई।उनका शव गांव पहुंचा।जहां लोगों की भीड़ जमा हो गई परिवार में कोहराम मचा