गढ़वा: आज उपायुक्त का जनसुनवाई कार्यक्रम अस्थायी रूप से स्थगित
Garhwa, Garhwa | Jul 31, 2026 गढ़वा जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों को सूचित किया जाता है कि दिनांक- 31 जुलाई 2026 (शुक्रवार) को आयोजित होने वाला साप्ताहिक जनसुनवाई कार्यक्रम, जो उपायुक्त -सह- जिला दण्डाधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा की अध्यक्षता में प्रस्तावित था, अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। प्रशासन ने इस निर्णय से नागरिकों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।