फुलवरिया: फुलवरिया ई किसान भवन में सीओ ने फार्मर रजिस्ट्री को लेकर की बैठक, शिविर के लिए दिए निर्देश
फुलवरिया प्रखंड मुख्यालय स्थित ई किसान भवन के सभागार में फार्मर रजिस्ट्रेशन अभियान के सफल संचालन को लेकर सीओ बीरबल वरुण कुमार की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी राजस्व कर्मी तालमि मरकज कृषि विभाग के कर्मी शामिल हुए। इस दौरान सीओ ने बुधवार को प्रखंड के सभी पंचायत में आयोजित होने वाले फार्मर रजिस्ट्रेशन शिविर की तैयारी की विस्तृत समीक्षा की।